बंगाल : ममता का चुनावी दंगल खत्म शुरू हुआ युद्ध दंगल.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों व असामाजिक तत्वों के बीच हिंसा की कई खबरें सामने आईं। हालांकि, अब राज्य में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने और नतीजे घोषित किए जाने के बावजूद हिंसा की जा रही है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों पर हिंसा व कत्ल करने का संगीन आरोप लगाया है। वर्मा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद पार्टी के ‘गुंडों’ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की है। इतना ही नहीं प्रवेश ने टीएमसी को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के सांसदों, मुख्यमंत्री और विधायकों को भी दिल्ली आना है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

इधर, पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद रविवार (2 मई) को हुगली में हिंसा भड़क गई। यहां के आरामबाग स्थित भाजपा कार्यालय को भी कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। ऐसे में पश्चिम बंगाल में लगातार जारी राजनीतिक हिंसाओं और 11 लोगों की मौत के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले में संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने प्रदेश में चुनाव के बाद विपक्षी दल के नेताओं को टारगेट कर की गई हिंसाओं की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है।

और पढ़े  बच्चों की पढ़ाई सुधारने का क्या है आसान फॉर्मूला?: विशेषज्ञों ने बताए 30 उपाय, छोटे समूह पर जोर
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा

    अस्पतालों में दवाओं की ऊंची कीमतें मरीजों की जेब पर डाका डाल रही हैं। मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों की 214 फार्मेसियों की जांच में 36 दवाओं की एमआरपी खरीद…

    त्रपित बंसल: एआई की दुनिया में रचा इतिहास, मेटा से मिला आठ सौ करोड़ का पैकेज, कैसे मिली कामयाबी?

    साल 2007। आईआईटी, कानपुर का कैंपस। एक युवा इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेता है। 2012 में डिग्री पूरी करने के बाद वह बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, (आईआईएससी)…