प्रयागराज : बलबीर गिरि बने बाघंबरी मठ के महंत, चादर विधि की रस्म संपन्न ।

Spread the love

अरबों की संपदा वाले बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के अनसुलझे रहस्यों के बीच मंगलवार को बलवीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया गया। युवा संन्यासी बलवीर निरंजनी अखाड़े के उप महंत के रूप में अब तक हरिद्वार स्थित विल्केश्वर महादेव मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मंगलवार को षोडशी पूजा के बाद दिन के 12 बजे से बाघंबरी गद्दी मठ में नए महंत के रूप में बलवीर गिरि की महंतई चादर विधि की रस्म अदा की जा रही है। चादर विधि में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रहमचारी के अलावा पंच परमेश्वर समेत कई महामंडलेश्वर और महंत मौजूद है। तिलक लगाकर चादर ओढ़ाकर रस्म अदा की जा रही है। इस समारोह के साक्षी देश भर से आए संत-महंत बने।
महंत नरेंद्र गिरि की वसीयत के आधार पर निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर ने बलवीर को उत्तराधिकारी चुना था। महंत नरेंद्र गिरि निरंजनी अखाड़े के सचिव भी थे, लेकिन अभी उनके उत्तराधिकारी बलवीर को यह पद नहीं दिया जाएगा।

निरंजनी अखाड़े में चार सचिव होते हैं। नरेंद्र गिरि की मौत के बाद एक पद रिक्त हो गया है। मौजूदा समय निरंजनी अखाड़े के तीन सचिवों में महंत रवींद्र पुरी, महंत राम रतन गिरि और महंत ओंकार गिरि के नाम शामिल हैं। षोडशी के बाद इस पद पर नई नियुक्ति के बारे में अखाड़े की ओर से विचार किया जाएगा।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का षोडशी आयोजन भी जांच एजेंसी के रडार पर है। षोडशी आयोजन में देश भर से संत महात्मा जुटे हैं। ऐसे में जांच एजेंसियों की नजर भी इस आयोजन पर होगी। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम भी गोपनीय तरीके से इस आयोजन में शरीक होने वालों की जानकारी जुटा सकती है। इस दौरान कौन किससे मिला, किसकी क्या गतिविधियां थीं, इसका भी ब्यौरा जुटाया जा सकता है। महंत के साथ-साथ उन लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा सकती है जिनकी आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप के भी लगातार संपर्क में थे।

और पढ़े  हल्द्वानी- नशे की लत से हेपेटाइटिस बी का शिकार बने युवक की मौत, एनडीपीएस एक्ट में हुआ था गिरफ्तार

400 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात
षोडशी आयोजन में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। इस दौरान 400 से ज्यादा जवान मठ केविभिन्न हिस्सों में तैनात किए जाएंगे। आठ थानों की फोर्स मठ के अंदर और बाहर ड्यूटी पर लगाई गई है। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी मौके पर मुस्तैद है।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *