प्रधानमंत्री मोदी ने कॉल कर बढ़ाया महिला हॉकी टीम का हौसला, अचानक रोने लगीं खिलाड़ी….

भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही ब्रिटेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम 130 करोड़ देशवासियों का दिल जीत गई। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को फोन कर ढांढस बढ़ाया। पीएम मोदी के फोन करते ही खिलाड़ी फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान पीएम ने टीम के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की और कहा कि आप पर देश को गर्व है। बता दें कि भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन ब्रिटेन से 3-4 से हारकर कांस्य से चूक गई।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

2 मिनट 48 सेकंड के वीडियो में पीएम ने कहा, 

प्रधानमंत्री: आप सभी को नमस्कार
महिला हॉकी खिलाड़ी: नमस्ते नमस्ते सर

प्रधानमंत्री: देखिए आप सब लोग बहुत बढ़िया खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया, इतना पसीना बहाया। सबकुछ छोड़छाड़ कर आप साधना कर रहे थे। आपका पसीना पदक नहीं ला सका। मगर आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया। आपके सभी साथियों और आपके कोच को बधाई देता हूं। निराश बिल्कुल नहीं होना है। अच्छा मैं देख रहा था कि नवनीत की आंख पर कुछ चोट आई है।
महिला हॉकी खिलाड़ी: हां जी कल उसको चोट आई थी। उसको चार टांके लगे हैं। 

प्रधानमंत्री: आपको कोई तकलीफ तो नहीं आई। बंदना आप सब ने तो बहुत बढ़िया किया। सलीमा ने तो कमाल कर दिया।
महिला हॉकी खिलाड़ी: थैंक्यू सो मच सर

प्रधानमंत्री: देखिए आप सब को निराश नहीं होना है। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। भारत हॉकी की पहचान है। इतने दशकों के बाद भारत में हॉकी पुनर्जीवित हो रही है और आपलोगों की मेहनत की वजह से हो रही है। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम के कोच से भी बात की।

और पढ़े  खरगे के बिगड़े बोल: जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक... कितने विवादों में घिरे कांग्रेस अध्यक्ष? BJP हमलावर

हार के बाद भी पीएम ने बढ़ाया था हौसला
गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के हार के बाद भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के कई दिग्गज लोगों ने टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’

  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के…