प्रधानमंत्री मोदी ने किया सरदार धाम भवन का लोकार्पण, मोदी- नई पीढ़ी को मिल रहीं नई दिशाएं ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने भवन का शुभारंभ किया। इसके  साथ ही पीएम मोदी ने सरदारधाम फेज-2  बालिका छात्रावास का भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल वहां मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को आज नई दिशाएं मिल रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि त्रासदी का समाधान मानवीय मूल्यों से होगा। पीएम ने अमेरिका में 9/11 की 20वीं बरसी पर कहा कि इन हमलों ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। यह हमला मानवता पर हमले का दिन है।
सरदारधाम भवन के शुभारंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमिल कवि सुब्रमयण्म भारती का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की प्रगति में न्यौछावर कर दिया।
सरदार धाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। कन्या छात्रावास में 2,000 लड़कियों के लिए एक छात्रावास की सुविधा होगी।


Spread the love
और पढ़े  चिंताजनक: कीटाणुनाशक बन रहे खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रहे बेअसर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
  • Related Posts

    ईरान युद्ध से US को झटका: वैश्विक ताकत की रेस में अमेरिका कमजोर, कई मोर्चों पर असर, चीन-रूस को होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   ईरान में जारी युद्ध और उससे उपजे भू-राजनीतिक तनाव ने अमेरिका की वैश्विक स्थिति पर गहरा असर डाला है। विश्लेषकों के मुताबिक इस संघर्ष ने न…


    Spread the love

    फिर छिड़ेगी जंग?: पश्चिम एशिया में युद्धविराम पर संकट के बादल,अधर में युद्धविराम का भविष्य; जानें कहां फंसा पेच

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटों तक चली शांति वार्ता बेनतीजा रही। इस कूटनीतिक प्रयास के विफल होने के साथ ही पश्चिम एशिया में संकट गहराने की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *