प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना वाले पोस्टरों पर सियासत गरमाई कांग्रेस पर भाजपा ने किया पलटवार

Spread the love

दिल्ली के बाद अब देहरादून में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टरों पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने राजीव भवन में पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों पर लिखा है ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया’। इसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में वार-पलटवार शुरू हो गया है।
मंगलवार दोपहर कांग्रेस ने राजीव भवन में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुलता फूंका। पुलता दहन में कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि टीकाकरण के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी वादे पर खरी नहीं उतर रही है। राज्य में टीकों की कमी हो गई है, जबकि प्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है। 

वहीं, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ये पोस्टर टीककरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को सामने रखते हैं। देश में टीके की कमी हो रही लेकिन टीके देश से बाहर भेजे जा रहे हैं। सरकार इस मोर्च पर विफल साबित हुई है। विपक्ष का धर्म है कि सरकार की कमी को सामने लाए। इसलिए पोस्टर लगाए गए।
वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन के तकनीकी और व्यावहारिक पक्ष को समझे बिना दुष्प्रचार के जरिए राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले इसे समझने की जरूरत है, क्योंकि कई मामलों में वह बिना सोचे समझे राजनीतिक मुद्दे की तलाश में रहती है।

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र रहा है कि शोर मचाओ और किसी भी तरह झूठ को सच साबित करने की कोशिश करो। ऐसे दुष्प्रचार के बजाय कांग्रेस अपनी ऊर्जा पीड़ितों की सेवा में लगाती तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही वैक्सीन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाती रही और लोगों के बीच भ्रम का वातावरण बनाती रही और जब कुछ हाथ नहीं लगा तो अब पोस्टर प्रदर्शन में जुट गई है।

और पढ़े  देहरादून- धामी सरकार के चार साल: कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, बोले प्रीतम सिंह- चरम पर है भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी 

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *