पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

Spread the love

शनिबार की सुबह पूर्णिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है बताया जा रहा है कि सरसी थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अपराधी आशीष कुमार सिंह उर्फ ​​अथिया पूर्णिया जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहा था पुलिस ने कुख्यात और दमंग 25 हजार का इनामी अपराधी आशीष सिंह उर्फ अठिया को आले सुबह गिरफ्तार कर लिया है बताता दे कि अठिया के साथ साथ कुल 7 अपराधियों को पूर्णिया पुलिश ने गिरफ्तार किया है वही पूर्णिया के एसपी दयाशंकर ने कहा कि पूछताछ में अठिया ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के कारण उन्होंने सरसी में पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या की थी जबकि बस स्टैंड पर बैरियर वसूली को लेकर नीरज झा की हत्या किया था।
अठिया को आज सुबह हरदा के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह मध्यप्रदेश में जाकर छुप गया था।
आज वह इंदौर से लौट रहा था। तभी पुलिस ने हरदा में उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा नवगछिया से शूटर केशव झा की गिरफ्तारी की गई है। वहीं पुलिस ने लाइनर छोटू सिंह को दरभंगा से सिटू सिंह को सरसी से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रमेश साह, सुशांत कुमार और मोनू सिंह को भी अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार अपराधी नीरज हत्याकांड में शामिल थे। जबकि 5 अपराधी रिंटू सिंह हत्याकांड में शामिल थे। पूर्णिया एसपी ने कहा कि पुलिस काफी दिनों से उसकी खोज कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी पूर्णिया पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।बताते चलते है की अठिया बिहार सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता लेसी सिंह का भतीजा है और 12 दिसंबर की शाम में रिंटू सिंह की हत्या सरसी थाना परिसर के पास चाय-नाश्ते की दुकान पर कर दी गई थी। कांग्रेस नेता रिंटू सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य भी थे। इस मामले को लेकर पूर्णिया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। रिंटू सिंह की पत्नी ने राज्य की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। हालांकि, मंत्री सहित जदयू के कई नेताओं ने इस आरोप का खंडन किया है और अटिया पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। इसी बीच अटिया ने छह जनवरी को सहरसा के सेवानिवृत्त दारोगा के पुत्र नीरज झा की हत्या के कर दी। नीरज झा रिंटू सिंह का मित्र था। इस घटना के बाद भी पूर्णिया की राजनीति गरमाई गयी थी बता दें अठिया पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। पूर्व जिला परिषद रिंटू सिंह और नीरज झा की हत्या सहित कई घटनाओं में फरार अपराधी अठिया का नाम आया था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूर्णिया पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे थे। जहां पुलिस पर आरोप लगा था कि राजनीतिक संरक्षण के तहत उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। वही पूर्णिया पुलिश आठिया की गिरफ्तारी को ले कर एक विशेष टीम बना कर जीतोड़ छापामारी कर रही थी और सभी आरोपों पर विराम लगते हुये पूर्णिया पुलिश ने आठिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया फिलहाल आथिया की गिरफ्तारी से पूर्णिया पुलिश को बड़ी कामयाबी मिली है

और पढ़े  War: पायलट को बचाने में क्या ट्रंप को हुआ भारी नुकसान, C-130 मार गिराने के ईरानी दावे में कितनी सच्चाई?

Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *