पिंडर घाटी के बाजारों में हर रोज ट्रैफिक जाम बना सिर दर्द।

Spread the love

थराली विधानसभा के अंतर्गत नारायणबगड़,थराली,कुलसारी,देवाल,मींगगधेरा,ग्वालदम आदि छोटे-बडे बाजारों में हर रोज भारी ट्रैफिक जाम के कारण जहां यात्रीगण को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए देर हो जाने का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पैदल राहगीरों,स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बिमार लोगों के लिए पैदल चलना भी दूभर बन रहा है।

बाजारों में लोगों के द्वारा बेतरतीब ढंग से सड़क के दोनों तरफ अपने वाहनों को पार्क करने की वजह से लगातार जाम जैसी बोरियत की समस्याएं आम बनी हुई है।स्थानीय पुलिस के लिए भी दिनभर यह जाम सिरदर्द साबित हो रही है। बाजारों के पास जाम के कारण बहुत बार कई बच्चे और आम लोग चोटिल भी हो जाया करते हैं।

स्थानीय पुलिस बहुत बार बाजारों के पास वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था तो करती रहती है परंतु लोग हैं कि अपने निजी वाहनों को सड़क पर आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं जिससे जाम की समस्याएं रोज रोज खड़ी हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या जाम की तब पैदा हो रही है जब खनन और होटमिक्स से लदै बड़े बड़े डंपर वाहन ट्रेफिक के साथ गुज़र रहे हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को खनन खनिज और डामरीकरण की सामाग्रियों को लेकर आते जाते बड़े डंपरों को दिन के समय नो एंट्री करना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  हादसा- शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *