हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति का लगातार निराश्रित लोगों को कंबल रजाई का वितरण ।।

ठंड के मौसम में *सारथी फाउंडेशन समिति* द्वारा लगातार निराश्रित लोगों मैं कंबल रजाई के वितरण कार्यक्रम को किया जा रहा है इसी सिलसिले में आज टनकपुर रोड राजपुरा मुक्तिधाम के पास भी निराश्रित लोगों मैं रजाई वितरण का कार्य किया गया।
आज के वितरण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष *आदरणीय दीपक मेहरा जी* समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव *आदरणीय शोएब अहमद* एवं फल आलू समिति के *अध्यक्ष आदरणीय कैलाश जोशी जी* की गरिमामय उपस्थिति रही।
आज के कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में कमलेश,राम कुमार,सुरेश,अनुूप,रमेश,अर्चना,ज्योति, बीना,अमित,कंचन, डॉली कश्यप,मोहिनी देवी, पूरन, रेनू,रामवती,मधु गोस्वामी,रंजना बिष्ट,फातिमा,आमना,रिनिका,मुन्नी,नेहा बिष्ट,हरीश राम,दिनेश,रूपेश,चांदनी, लाली आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए *दीपक मेहरा जी* ने कहा की सारथी फाउंडेशन समिति का कार्य में लगातार देख रहा और मुझे प्रसन्नता होती है की संस्था समाज के लिए निरंतर कोई न कोई कार्य करते रहती है कार्य कर रही है
अपने संबोधन में *शोएब अहमद जी* ने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति ने गरीबों के लिए जो मुहिम चला रही है उसमें वह जाति धर्म नही देखती है वह बहुत ही सराहनीय है। समिति जब भी मुझे कोई भी कार्य सोपेगी मैं उसको पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा।

फल आलू समिति के अध्यक्ष *श्री कैलाश जोशी जी* ने कहा कि आज मुझे प्रथम बार आने का अवसर मिला मैं दिल से संस्था को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी ऐसा ही कार्य करते रहे।

आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद नवीन पंत, दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी,मदन मोहन जोशी,आनंद आर्य,गंगा प्रसाद जायसवाल,केतन जायसवाल,दीप्ति चुफाल,प्रेमलता पाठक,डॉ सुषमा सिंह,बी डी शर्मा,गिरिश चंद्र लोहनी,आनंद सिंह धोलिया,राजेश भारद्वाज,दिनेश सिंह, अख्तर अली,गीता उप्रेती,धर्मेंद्र शर्मा,संतोष गौड़, चांद आलम,विवेक आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…