पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला, ग्रुप C और D के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया जाएगा स्थायी..

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एलान किया है। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रुप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का भी निर्देश दिया है।
मान ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि अगले विधानसभा के सत्र से पहले इस कानून का मसौदा बनाकर उन्हें भेजा जाए ताकि हम विधानसभा में उसे मंजूर करके लागू कर सकें। मान ने कहा कि अब पंजाब में न कोई कच्चा घर रहेगा और न कोई कच्चा मुलाजिम।

इससे पहले भी पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक में भगवंत मान सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों और पुलिस विभाग में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। इन 25000 सरकारी नौकरियों में से 10,000 पद पंजाब पुलिस में भरे जाएंगे जबकि 15000 नौकरियां बाकी विभागों में दी जाएंगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन नौकरियों का विज्ञापन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होगी।

और पढ़े  रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें ...
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…