कोतवाली पुलिस ने मंगलपड़ाव स्थित शराब भट्ठी के कर्मचारी को 290 रुपये नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना था कि उसे बरामद नोट मैनेजर ने दिया था।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने मंगलपडाव स्थित देसी शराब की दुकान के सेल्समैन को 290 रुपये नकली नोट के साथ पकड़ लिया। बरामद नोट में दस रुपये के नौ और 20 रुपये के दस नोट शामिल हैं। पकड़ा गया सेल्समैन प्रमोद कुमार जायसवाल पीलीभीत जिले के बिलसंडा का मूल निवासी है।







