कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले लोनिवि के ठेकेदारों ने रॉयल्टी मांगने और भुगतान न होने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। मांगें न मानने पर बृहस्पतिवार को ईई दफ्तर में तालाबंदी और पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
सोसायटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में धरना दिया। योगेश तिवारी और राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ठेकेदार कैलाश शाह, हरीश आर्या, ठेकेदार पंकज बजेठा, उमेश जोशी ने समयावृद्धि प्रकरण निस्तारण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मनमोहन पुरोहित, उमेश पनेरू, गिरीश भट्ट, इकराम, दिलशाद, खिलाफत, लाल सिंह पंवार, रवि मेहरा, चंदन खोलिया, जगदीश, प्रमोद तिवारी, हेम चौसाली आदि रहे।









