नैनीताल / रामनगर : 4 युवकों ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Spread the love

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मंगलवार देर रात 11 बजे एक युवती कोतवाली पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि आरोपी 10 सितंबर को उसे बहला फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद मंगलवार की रात फिर वहीं युवक मिले और उन्होंने पुरानी वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद जब वह किसी तरह से घर जा रही थी, तभी क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें देख लिया और आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद वह शिकायत करने के लिए कोतवाली पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवराज सिंह बिष्ट निवासी रेलवे पड़ाव, ऋतिक वर्मा निवासी रेलवे पड़ाव भवानीगंज, बालम सिंह निवासी पैंठपड़ाव और गौरव रावत निवासी ग्राम टेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354(घ), 376(घ) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए गए और पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।

और पढ़े  देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा, गृह समेत ये विभाग देखेंगे CM, देखें ..

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love

     देहरादून: यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा..गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के गानों से बढ़ी वर्चस्व की लड़ाई ने दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया। विवाद करीब दो महीने पहले शुरू हुआ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *