नैनीताल / रामनगर : आखिर कौन है तीन तीन हत्याओं का जिम्मेदार, अमिता लोहनी ने लगाई पीड़िता के लिए मुख्यमंत्री से गुहार।

Spread the love

राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता लोहनी जी ने आज मुख्यमंत्री उत्तराखंड को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जोकि एक गर्भवती महिला के साथ अस्पताल वालों के गलत व्यवहार व लापरवाही को दर्शाता है, जिसमें गर्भवती महिला को अपने जान से हाथ धोना पड़ा व उसके गर्भ में पल रहे दो मासूम शिशुओं को भी इस दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ना पड़ा,,, आपको बता दें कि यह मामला संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, नैनीताल का है जहां 28 जून को शाम 5:00 बजे 9 माह की गर्भवती स्त्री को लाया गया, जहां उसका उपचार ना करके उसे अस्पताल वालों द्वारा हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, रेफर करने के पश्चात उसके परिवारजन उसे हल्द्वानी लेकर जा रहे थे जहां 24 वर्षीय मंजू देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिसके चलते उसके गर्भ में पल रहे दो जुड़वां बच्चों ने भी दम तोड़ दिया, यह लापरवाही बहुत बड़ी है, अगर समय रहते पीड़िता को उपचार मिल जाता तो आज तीनों जिंदगियां सुरक्षित होती, संयुक्त चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा की गई यह लापरवाही कितनी जघन्य है इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं,पूर्व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता लोहनी हुआ पीड़िता के परिवार की मांग है के अस्पताल प्रशासन के ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो, पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा देने की कृपा की जाए व मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए।


Spread the love
और पढ़े  इन 5 कारणों के चलते भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा बने कैबिनेट मंत्री, तमाम बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई,क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते है कैड़ा। 
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *