नैनीताल : मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का कल पहला नैनीताल दौरा है, 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा देंगे सीएम धामी ।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आठ सितंबर को प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मल्लीताल फ्लैट्स परिसर का निरीक्षण कर सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री नैनीताल में सौ करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का यह पहला नैनीताल दौरा है। डीएम गर्ब्याल ने सोमवार दोपहर बाद माल रोड, मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान, पंत पार्क और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि नैनीताल में तल्लीताल और मल्लीताल की बाजार के अलावा दोनों छोरों पर स्थित रिक्शा स्टेंडों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण होना है। तिब्बती बाजार के सौंदर्यीकरण की भी योजना है, जबकि रजा क्लब को प्लाजा के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम आठ सितंबर को नैनीताल में इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम के आने की सूचना मिलते ही भरे सड़कों के गड्ढे
नैनीताल। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल दौरे से पहले लोनिवि ने नगर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है। विभाग ने सोमवार को तल्लीताल, अपर और लोअर माल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में पैच वर्क कराया।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *