नैनीताल / कालाढूंगी : कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया व्यापक दौरा.

Spread the love

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत जी ने भारी बारिश से कालाढूंगी विधानसभा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ व्यापक दौरा किया और दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

चकलुवा क्षेत्र के ग्राम सभा गुलजारपुर बंकी में वन निगम के बगल वाले नाले ने सड़क को कई जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया था जिस पर कैबिनेट मंत्री भगत ने लोकनिर्माण विभाग के जेई राजेन्द्र कुमार को तत्काल जेसीबी से रास्ता खोलने तथा सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

चकलुवा के ग्रामसभा पूरनपुर और ग्रामसभा रामपुर में नाले के कटाव से कई बीघा जमीन बहने पर सिचाई विभाग को नाले में सुरक्षा दीवार बनाने का और नाले का पानी खेतों में घुसने से खराब हुई फसल की पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

ग्राम सभा कालाढूंगी बन्दोबस्ती में सिचाई नहर के क्षतिग्रस्त का निरीक्षण कर अतिशीघ्र नहर का पुनर्निर्माण करने के लिए निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री भगत ने कालाढूंगी के मैथीशाह नाले में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया और पुल के निर्माण कार्य मे तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

चुनाखन के लदुवागाड़ नाले से गांव में पानी भर जाने पर कैबिनेट मंत्री भगत ने तत्काल जेजीबी लगाकर नाले की सफाई करने के निर्देश दिए।

बैलपोखरा के मालुवानाला, बैलपड़ाव के करकट नाले और गैबुआ में भारी बारिश से हुए खेतो के कटाव, खेतो में फसल का सड़ने तथा घरों में पानी घुसने से हुए नुकसान पर अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने और नालों में सुरक्षा दीवार बनवाने का निर्देश दिया।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- चैत्र नवरात्र, दिव्यांग बाबा की साधना खींच रही ध्यान, सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी देवी को समर्पित

कैबिनेट मंत्री भगत ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान फसल बहने से निराश किसानों को ढांढस बंधाया और सरकार से हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। भगत ने धान, उरद और गन्ने की फसल का भारी नुकसान को देखते हुए अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए ताकि सरकार से उनको सहायता दिलाई जा सके।

इस दौरान उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, भाजपा कुमाऊँ मीडिया सह प्रभारी रवि कुरिया ,महामंत्री विनोद बुडलाकोटी, महामंत्री भगवान सिंह कुमटिया, कै० लक्ष्मण देवपा, अनिल बिष्ट, ग्राम प्रधान पूरनपुर परमजीत कौर, बीडीसी वीरेंद्र कुमार, रामपुर ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा, ग्राम प्रधान कालाढूंगी बंदोबस्ती मीनाक्षी देवी, जोगेंद्र प्रसाद, मदन मोहन देवपा, राम सिंह बोरा, भगवान तिवारी, सुरेंद्र बोरा, धर्मानंद सती, अनिल कंबोज, संजय तिवारी, अजय कंबोज उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *