देहरादून- मैदान में कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी

Spread the love

 

त्तराखंड में अब ठंड बढ़ गई है। आज हरिद्वार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दिखी। आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। 

कोहरे की मार, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें लेट
कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर रही है। इस वजह से शुक्रवार के देहरादून आने वाली वंदे भारत से लेकर हावडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन देरी से पहुंची। हावड़ा से आने वाले कुंभ एक्सप्रेस 2369 शुक्रवार को समय पर दून रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। रात्रि 11 बजे के बाद ही ट्रेन के आने की संभावना जताई जा रही थी। इन ट्रेन को यहां दो घंटे बाद 237 के रूप में यहां से रवाना किया जाता है। ऐसे में यदि यह ट्रेन 11 बजे के करीब पहुंचती है तो यहां से रात्रि सवा एक बजे रवाना की जाएगी।

इसके अलावा वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन पर करीब 13:35 बजे पहुंचती है लेकिन यह ट्रेन 13:50 बजे करीब 15 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से देहरादून आने वाली ट्रेन 4632 सुबह करीब 9:45 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है लेकिन कोहरे की वजह से यह ट्रेन भी शुक्रवार को करीब सवा चार घंटे देरी से 14:10 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- बाढ़ में बहा प्लॉट, भूमि देने में देरी पर HC सख्त, राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये पर जताई नाराजगी

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love