हल्द्वानी- नए साल में मिलेगा डबल लेन पुल का तोहफा, पुल की बुनियाद में होने वाले कार्य की टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

 

 

ल्द्वानी के काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर बना पुल को डबल लेन करने की तैयारी है। नए साल में पहाड़ को आने जाने वाले यात्रियों व सैलानियों को यह तोहफा मिलेगा। विभागीय स्तर पर पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

नैनीताल रोड पर कलसिया नाले के ऊपर वर्ष 1980 में बना पुल दो साल पहले दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यातायात के सुचारु संचालन के लिए लोनिवि ने यहां बैली ब्रिज बनवाया था, तब से कुमाऊं का यातायात इसी बैली ब्रिज से ही संचालित हो रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने कलसिया में डबल लेन पुल के लिए टेंडर किया लेकिन दो बार टेंडर करने के बाद विभाग को कोई ठेकेदार नहीं मिला। अब तीसरी बार टेंडर में विभाग को पुल निर्माण के लिए ठेकेदार मिल गया है और विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में पुल की फाउंडेशन का काम किया जाएगा। तकनीकी बिट खोली जा चुकी है जबकि फाइनेंशियल बिट खोली जानी शेष है।

 

6.60 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

कलसिया नाले में डबल लेन पुल के निर्माण में लगभग 6 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होने हैं। पहले चरण के लिए विभाग को कुछ धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। वर्तमान में डेढ़ लेन पुल होने के कारण इस रोड पर दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनती है। डबल लेन पुल बनने के बाद यहां जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

कुमाऊं की लाइफ लाइन है यह पुल

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी तीन जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

काठगोदाम में कलसिया पर बने पुल से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। सार्वजनिक वाहनों के साथ मालवाहक गाड़ियां भी इसी पुल से गुजरती हैं। इस लिहाज से पुल बेहद महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक औसतन इस पुल से हर दिन 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं जो अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से लेकर धारचूला तक जाते हैं।

कसलिया नाले पर डबल लेन पुल निर्माण के लिए ठेकेदार मिल चुका है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पहले चरण में पुल की बुनियाद का काम कराया जाना है। दूसरे चरण में पुल निर्माण का कार्य होगा। वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में पुल निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।– प्रमोद सुयाल, सहायक अभियंता, लोनिवि हल्द्वानी

  • Related Posts

    ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने सकुशल किया रेस्क्यू

    एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसे होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के…

    उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में BJP की बड़ी तैयारी, सामान्य सीटों पर भी आरक्षित दांव खेल सकती है पार्टी

    अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अनुसूचित जाति की आरक्षित 13 सीटों के अलावा दो सामान्य वर्ग की सीटों पर भी भाजपा अनुसूचित जाति के प्रत्याशी उतारकर आरक्षित दांव खेल…