दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी एक और बढ़ोतरी

Spread the love

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी एक और बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए Children Education Allowance मिलता है, प्रति बच्चा ये भत्ता हर महीने 2250 रुपए है. मतलब दो बच्चों के लिए कर्मचारियों को 4500 रुपए महीना मिलता है.
एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) जारी करने के बाद अब एक और अच्छी खबर है. जो भी कर्मचारी कोरोना महामारी की वजह से चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) को क्लेम नहीं कर पाए थे, अब वो उसे क्लेम कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत नहीं होगी.

केंद्रीय कर्मचारियों को उनके बच्‍चों की पढ़ाई के लिए भी भत्ता मिलता है, जो कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने 2,250 रुपए होता है. लेकिन पिछले साल से ही कोरोना महामारी की वजह से स्कूल बंद पड़े हैं. जिसके चलते CEA को केंद्रीय कर्मचारी क्लेम नहीं कर सके हैं
जुलाई में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने एक ऑफिस ऑफ मेमोरेंडम (OM) जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि कोरोना के चलते केंद्रीय कर्मियों को चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम करने में दिक्कतें आई हैं. क्योंकि, ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद भी स्कूल से SMS/e-mail के जरिए रिजल्‍ट/रिपोर्ट कार्ड्स नहीं भेजे गए. DoPT ने कहा है कि CEA क्लेम को Self declaration या रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड/फीस पेमेंट के SMS/e-mail के प्रिंट आउट के जरिए भी क्लेम किया जा सकता है. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ मार्च 2020 और मार्च 2021 में खत्म होने वाले एकेडमिक ईयर के लिए होगी.
केंद्रीय कर्मचारियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए Children Education Allowance मिलता है, प्रति बच्चा ये भत्ता हर महीने 2250 रुपए है. मतलब दो बच्चों के लिए कर्मचारियों को 4500 रुपए महीना मिलता है. हालांकि, दूसरी संतान जुड़वां हैं तो पहली संतान के साथ जुड़वा बच्‍चों की पढ़ाई के लिए भी यह भत्‍ता दिया जाता है. दो एकेडेमिक कैलेंडर के हिसाब से एक बच्चे का 4500 रुपए का भुगतान होना है. अगर किसी कर्मचारी ने मार्च 2020 और मार्च 2021 के लिए अभी तक क्लेम नहीं किया है तो इसे क्लेम कर सकता है. ऐसे में उनकी सैलरी में 4500 रुपए जुड़कर आएंगे.
चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस को क्लेम करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को स्कूल का प्रमाणपत्र और क्लेम डॉक्यूमेंट्स लगाने होते हैं. स्कूल की तरफ से मिलने वाले डेक्लेरेशन में लिखा होता है कि बच्चा उनके संस्थान में पढ़ता है. साथ ही जिस एकेडमिक कैलेंडर में पढ़ाई की है उसका भी जिक्र होता है. CEA क्लेम के लिए बच्‍चे का रिपोर्ट कार्ड, सेल्‍फ अटेस्‍टेड कॉपी और फीस की रसीद भी लगानी होती है.
पिछले महीने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने एक ऑफिस ऑफ मेमोरेंडम (OM) जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि कोरोना के चलते केंद्रीय कर्मियों को चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम करने में दिक्कतें आई हैं. क्योंकि, ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद भी स्कूल से SMS/e-mail के जरिए रिजल्‍ट/रिपोर्ट कार्ड्स नहीं भेजे गए. DoPT ने कहा है कि CEA क्लेम को Self declaration या रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड/फीस पेमेंट के SMS/e-mail के प्रिंट आउट के जरिए भी क्लेम किया जा सकता है. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ मार्च 2020 और मार्च 2021 में खत्म होने वाले एकेडमिक ईयर के लिए होगी.

और पढ़े  प्रभाव: 10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी, गैस संकट का दिखा असर!

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *