दिल्ली में संक्रमण दर 14.24% पहुंची सामने आए 10,489 केस

Spread the love

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। 13 मई को आई दिल्ली की कोरोना बुलेटिन के अनुसार राजधानी में एक दिन में 10,489 मामले सामने आए हैं। हालांकि बड़ी संख्या में हो रही मौतें अब भी दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते एक दिन में 308 मौतें हुईं हैं।
दिल्ली में 24 घंटे में कुल 73,675 टेस्ट हुए जिसमें से 58709 आरटीपीसीआर और 14966 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। इतने टेस्ट के बाद 10,489 केस आए जिसके चलते अब दिल्ली की संक्रमण अब 14.24 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक समय यह दर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसी अवधि में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 15,189 रही।

अगर अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कुल 23423 बेड हैं जिसमें से 18211 भरे हुए हैं और 5212 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमशः 4918 और 136 बेड खाली हैं। इस समय दिल्ली में कुल 48,340 मरीज होम आईसोलेशन में हैं


Spread the love
और पढ़े  ED- अनिल अंबानी का 3716 करोड़ रुपये का मुंबई स्थित घर एबोड कुर्क, जनिए..
  • Related Posts

    AI Summit: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को जमानत मिली, रिमांड बढ़ाने की वजह साफ नहीं कर पाई पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveएआई इम्पैक्ट समिट में आईवाईसी के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी…


    Spread the love

    शराब नीति मामले में केजरीवाल बरी,क्या थी दिल्ली की नई शराब नीति?, क्यों लगे केजरीवाल पर घोटाले के आरोप, जानिए

    Spread the love

    Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार का मामला शुक्रवार को फिर सुर्खियों में आ गया। सीबीआई केस में अदालत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *