इस्राइल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला,खामेनेई-ईरानी मंत्रियों के दफ्तरों को बनाया निशाना, 30 जगहों पर दागे रॉकेट

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेहरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के कई जगहों को निशाना बनाया गया है। ईरान में एक साथ 30 जगहों पर रॉकेट दागे गए हैं।  तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान पर हमले का इस्राइल ने वीडियो भी जारी किया है। इस्राइल सेना ने ईरान पर एक के एक कई रॉकेट दागे हैं।

 

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल में सायरन बज रहे हैं, क्योंकि इस्राइल ने मिसाइल हमलों की आशंका की चेतावनी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों ने ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका सुने। ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन में धमाका हुआ और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया। ईरान के मंत्रालयों को इस्राइल ने निशाना बनाया है। सुप्रीम नेता खामेनेई, राष्ट्रपति के ऑफिस पर भी हमला किया गया है।  इसी के साथ ईरान के संभावित हमले के मद्देनजर इस्राइल ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईरान की राजधानी तेहरान में और भी विस्फोट हुए हैं। यह हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि 86 वर्षीय खामेनेई उस समय अपने कार्यालयों में मौजूद थे या नहीं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के चलते उन्हें कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। लेकिन यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता कराने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का एक विशाल बेड़ा तैनात किया है।

ईरान पर पूर्वव्यापी हमला शुरू
इस्राइल ने ईरान के खिलाफ प्री-एम्पटिव अटैक यानी पूर्वव्यापी हमला शुरू कर दिया है। सुबह एक बयान में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने पूरे देश में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति’ घोषित की है। बता दें कि पूर्वव्यापी हमला एक ऐसी सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई है, जो दुश्मन के हमला किए जाने की आशंका से पहले ही कर दिया जाता है, ताकि दुश्मन को कमजोर किया जा सके या खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

इस्राइल में सभी स्कूल बंद, हवाई सीमा की बंद
जानकारी के मुताबिक संभावित हमलों की आशंका के बीच इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों के घरों से काम करने के लिए कहा गया है। आईडीएफ ने आशंका जताई है कि मिसाइल और ड्रोन से हमला हो सकता है। इसी के साथ हवाई सीमा की बंद कर दी गई है। तेहरान के एयरपोर्ट पर हमला किया गया है। मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। वहीं ईरान भी हवाई सीमा बंद कर दी है।

और पढ़े  अरुणाचल में ब्रह्मपुत्र पर बन रहे बांध के खिलाफ क्यों उतरे लोग, चीन के खतरे के बावजूद क्यों विरोध?
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…