
दिल्ली सरकार ने छठ पर्व को लेकर लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
केजरीवाल सरकार ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसके चलते दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।