दर्दनाक हादसा : अमरावती में नाव पलटने से परिवार के 11 लोगों की मौत,8 लोग लापता ।

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसें में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। इसमें सवार 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे। वहीं जो आठ लोग लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। मौके पर गोताखोर पर बचाव दल की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें बीते दिनों असम में भी ऐसा ही हादसा हो गया था, इसमें 80 लोग नदी में डूब गए थे।

और पढ़े  जामिया विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: 24 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षा भी ऑनलाइन
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…