थराली देवाल वाण मुंदोली मोटर पर सुबह हुई लोहाजंग बाजार में ही डंफर दुर्घटना के बाद अभी अभी वहीं लोहाजंग बाजार में लोक निर्माण विभाग के द्वारा टूटी हुई छोड़ी गई सड़क के पुस्ते के कारण एक टैक्सी वाहन संख्या यूके 07 टीए-5663 सड़क से नीचे गिर गया। लोगों ने बताया कि इसी जगह पर कुछ समय पहले भी एक ट्राला वाहन भी नीचे गिर चुका है।इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी ने यहां पर टूटे हुए पुस्ते को ठीक नहीं किया।जो आज फिर दुर्घटना का सबब बना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंदोली निवासी टैक्सी ड्राइवर नरेंद्र सिंह पुत्र पान सिंह ने जैसे ही सवारियों को उतारकर अपने वाहन को सड़क किनारे वर्कशॉप पर ले जा रहा था कि वहां पर सड़क का पुस्ता होने के कारण वह भांप नहीं सका और वाहन अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन में सवारी नहीं थी।चालक नरेंद्र ने कूद मारकर खुद को सुरक्षित बचा लिया हालांकि उसपर हल्की छोटे आई है।ज्ञात रहे कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही से यहां की खस्ताहाल सड़क पर लगातार मोटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं परंतु इसके लिए जिम्मेदार संस्थाएं आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं।







