तूकईथड़ बुरहानपुर / मध्य प्रदेश : चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 3 चोर सीसीटीवी में हुए कैद..

Spread the love

बुरहानपुर जिले में आए दिन चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है यह सीधे-सीधे पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा करती  है ऐसा ही मामला खकनार तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम तूकईथड़ का सामने आया है यहां पर शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि में चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बना कर चोरी को अंजाम दिया है यह चोरी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 2:15 से 2:40 तक चली वही न्यू अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के दुकान संचालक दुर्गेश सोनी द्वारा बताया गया कि लगभग 20 लाख रुपए जिसमें लगभग 10 तोला सोना, 20 किलो चांदी और 80 हज़ार रुपए नगद चोरी होने की बात कही गई वही आये दिन खकनार थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं आए दिन होते जा रहे हैं इससे पहले ग्राम माँजरोद में भाजपा नेता के घर लगभग 35 लाख रुपए की चोरी दिन दहाड़े हुई थी उसके बाद तुकाइथड से ही सटे ग्राम रायतलाई  में एक ही रात में कई जगह लाखों रुपए की चोरी हुई थी जिसके बाद दोबारा से  रायतलाई निवासी प्रतुल मंडलोई के घर लगभग 2 से ₹3 लाख की चोरी हुई व खकनार तहसील के ही ग्राम सिरपुर में भी चोरों द्वारा एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की गई वही खकनार में सरकारी अस्पताल के सामने जय अम्बे ट्रेडर्स में भी चोरों ने धावा बोल मकान व दुकान के ताले तोड़ दिए व नकद रकम ले उड़े ऐसे ही कई  मोबाइल एवं छोटी मोटी अन्य दुकानों में  चोरी होना आम बात है और सभी की शिकायत खकनार पुलिस थाने में की गई लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन एक भी चोर नहीं पकड़ पाई जिससे चोरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे व चोर ऐसी ही बढ़ी घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम देकर निकल जाते है  और पुलिस आखरी तक जांच ही करती रहती है इसमें कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की नाकामी दिखाई देती है अब

और पढ़े  इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

 देखना यह होगा कि क्या हर बार की तरह इस बार भी पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की मदद से कोई कार्रवाई कर पाती है व चोरों को पकड़ पाती है या नही फिलहाल खकनार पुलिस व एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम जाँच में जुटी है उसके बाद भी प्रशासन नाकाम होकर बैठती हैं और इन चोरों ने पुलिस प्रशासन को बिना नकाब के चोरी करके चेतावनी दी है पकड़ सकते हो तो पकड़ लेना


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *