खकनार बुरहानपुर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार द्वारा ली गई समीक्षा बैठक

पंचायत खकनार क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव सहायक सचिव उपयंत्री सहित एडीओ पीसीओ की समीक्षा बैठक श्री एस सी टेमने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार द्वारा ली गई
जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम अंतर्गत आदरणीय सीईओ साहब द्वारा निम्नानुसार बिंदुओं पर समीक्षा की गई जिसमें प्रथम तया: मनरेगा योजना में अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना साथ ही साथ प्रत्येक ग्राम पंचायतों में रोजगार के अवसर क्रिएट करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मैट को नियुक्त करना है जिसमें मेट को 50 मजदूरों से अधिक मजदूर को रोजगार दिए जाने हेतु चयनित करना होगा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य के शत-प्रतिशत लेब के माध्यम से सामग्री का टेस्ट करवा के अच्छी गुणवत्ता का सामग्री का उपयोग करना।

मनरेगा योजना में अब जितने भी मजदूर कार्यरत रहेंगे उनकी उपस्थिति ऑनलाइन एप एन एम एम एस नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से की जाएगी जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी। को निर्देशित किया गया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत श्री प्रवीण गुप्ता ज़िला समन्वयक सर समीक्षा की गई जिसमें बन रहे सोख्ता गड्ढा नाडेप पुर्ण कर लिया जावे वर्ष 2020 -21 के सामुदायिक शौचालय पूर्ण कर सी सी जारी करें साथ ही नवीन सामुदायिक शौचालयों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करे तथा प्रधानमंत्री आवास के वर्ष 2016- 17 से चल रहे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें सीएम हेल्पलाइन पर चर्चा की गई
बैठक में श्री एस सी टेमने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार ,श्री आशीष कूड़ेकर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सहित दीपक खेड़े ब्लॉक समन्वयक, उपयंत्री श्री राजेन्द्र घेटे , शौरभ जकताब , श्री खरते, सहित सचिव , ग्राम रोजगार सहायक , एडीओ , पीसीओ उपस्थित थे

और पढ़े  ईरान को ट्रंप की धमकी: अब तक बहुत नरमी बरती, क्या अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले कुछ बड़ा कर सकता है तेहरान?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…