डेढ़ सौ से अधिक बिजली के कनेक्शन काटे दो पर मुकदमा दर्ज एसडीओ के निर्देश पर अवर अभियंता ने चलाया बकाएदारों के विरुद्ध अभियान 13 लाख की वसूली

Spread the love

कदौरा- जालौन विधुत विभाग के बकाएदारों पर विभाग ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। टीम ने शुक्रवार को 150 से अधिक कनेक्शन काटने के साथ दो उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराते हुए 13 लाख की वसूली भी की है।
बताते चले कि कोरोना काल के दौरान विभाग ने बकाएदारों से वसूली पर रोक लगा दी थी। पर संकट खत्म होते ही दोबारा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीओ ऋषभ राजपूत के निर्देश पर अवर अभियंता देवेंद्र नाथ बाजपेई व गुलाबचन्द्र पाल ने विधुत विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के सुजानपुर,कुआखेड़ा,भद्रा का डेरा,बसरेही व पंडौरा में चेकिंग अभियान चलाया। 10 हजार से अधिक 150 बकाएदारों के कनेक्शन काटे साथ ही बकाएदारों से 13 लाख रुपये की वसूली की गई। वही पूर्व में बकाया जमा न करने पर कटे कनेक्शन को जबरन जोड़ने पर पंडौरा निवासी विक्रम व मुकेश पर मुकदमा दर्ज कराया एसडीओ ऋषभ राजपूत ने कहा कि अभियान चलता रहेगा। इसके लिए विधुत टीमें लगातार गांव में कैम्प लगा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुन कर उनका निस्तारण भी कर रही है इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक राजेश कुशवाहा, कलीम खान,सगीर कुरैसी सहित बड़ी संख्या में लाइन मैन भी मौजूद रहे।
फ़ोटो परिचय।
बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाते अवर अभियंता देवेंद्र वाजपेई व विधुत कर्मी


Spread the love
और पढ़े  एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *