जोधपुर : जेल में सजा काट रहे आसाराम सहित 12 कैदी संक्रमित

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नाबालिग के यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम भी कोरोना की चपेट में आ चुका है। कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसका इलाज जेल में ही चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार (5 मई) की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी आईसीयू में भर्ती है।
आसाराम समेत 12 कैदी संक्रमित
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर जेल में बंद रेप के दोषी आसाराम की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल के कोविड सेंटर भर्ती कराया गया। आसाराम ने बेचैनी होने की शिकायत की थी। फिलहाल उसका इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों आसाराम जेल के 12 अन्य कैदियों के साथ संक्रमित पाया गया।

और पढ़े  Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…

    Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होगा। संतान के भविष्य…