जेल नंबर-15 पहलवान का नया घर, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ।

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का अब नया ठिकाना मंडोली जेल नंबर 15 हो गया है। अदालत की तरफ से सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और देर रात उसको लेकर मंडोली जेल पहुंची। 

कोरोना महामारी को लेकर फिलहाल सुशील को जेल नंबर 15 में ही 14 दिन के लिए अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलंपियन पहलवान सुशील को दिल्ली के मंडोली जेल संख्या 15 में रखा जाएगा। 

सुशील में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। फिलहाल उसे 14 दिन अन्य कैदियों से अलग क्वारंटीन में रखा जाएगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात जेल पहुंचने के बाद सुशील को जेल का खाना दिया गया, लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया। 

इस मामले में सुशील के साथ शामिल रहे सभी आरोपियों को इसी जेल में रखा गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल पहुंचने पर सुशील काफी डरा हुआ था। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गैंगस्टरों से डर की वजह से जेल जाने से कतरा रहा था और पुलिस के सामने रो रहा था। जेल अधिकारियों का कहना है कि सुशील को तमिलनाडु पुलिस की सुरक्षा में रखा जाएगा और उसपर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

और पढ़े  दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • Related Posts

    भारत मंडपम: PM मोदी आज करेंगे कॉन्क्लेव का शुभारंभ, एआई से बायोटेक्नोलॉजी तक 12 विषयों पर होगी चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…

    खरगे के बिगड़े बोल: जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक… कितने विवादों में घिरे कांग्रेस अध्यक्ष? BJP हमलावर

    बिहार के पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। जिस पर सियासी संग्राम छिड़…