चम्पावत जनपद के टनकपुर शारदा घाट पर नवरात्र के अवसर पर मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आये दो तीर्थयात्रियों को दो अलग अलग घटनाओ के समय मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया, मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ हुआ है जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शनों को पहुच रहे है ऐसे ही तीर्थयात्री जब शारदा घाट पर स्नान करने पहुच रहे है तो तेज बहाब के चलते नदी में बह जा रहे है, घटना के समय परिजनों के चिल्लाने की आवाज पर शारदा घाट में तैनात जल पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नदी के तेज बहाव से दोनों तीर्थयात्रियों को सकुशल बचा लिया, पुलिस द्वारा तत्काल चलाये गये राहत-बचाव कार्य के चलते तीर्थयात्रियों की जान बच सकी।







