चम्पावत : नाबालिग से रेप का प्रयास आरोपी गिरफ्तार ।

Spread the love

देवभूमि एक बार फिर हुई कलंकित। एक युवक ने नाबालिक 6 वर्षीय लड़की के साथ रेप का किया प्रयास। आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पास्को सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

वीओ- चम्पावत की सीमांत कोतवाली खटीमा में देवभूमि को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग 6 वर्षीय लड़की से रेप का प्रयास करने के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पास्को सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि कल रात को खटीमा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेली गांव के पास से सूचना आई थी कि एक युवक ने नाबालिक लड़की के साथ रेप का प्रयास किया है। तत्काल सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान रविंद्र सिंह निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी युवक खटीमा के चंदेली गांव में सोनी किसान के यहां खेतीबाड़ी का काम करता था। आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास व पास्को सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।


Spread the love
और पढ़े  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा- आज रहेगा रुट डायवर्जन, रात 9  बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *