चमोली / उत्तराखंड : विंटर सीजन की पहली बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी।

Spread the love

जनपद चमोली में बृहस्पतिवार दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश के बाद कड़ाके की ठिठुरन बढ गई है। इससे एक बार फिर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है।नीति,माणा, रूपकुंड,आली-वेदनी आदि बुग्यालों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी अभी भी जारी है।ठंड के बढ़ने से अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।

बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ,नंदा घूंघटी,रूपकुंड,काली माटी, लोहाजंग,आली-वेदनी बुग्यालों,भगुवाबासा,सहित जोशीमठ के नीति माणा घाटी के गांवों में भी जमकर बर्फबारी हुई। वहीं जिले के कर्णप्रयाग, नारायणबगड़,थराली,घाट,देवाल, पोखरी, जोशीमठ, गैरसैंण आदि विकास खंडों में भी रातभर हुई रिमझिम बारिश ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है जिससे बचने के लिए लोग अलाव जलाकर ठिठुरन भगाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। हालांकि अभी इस वक्त बारिश रुकी हुई है परंतु आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है और कोहरा छाया हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *