गृह मंत्री ने तूफान ताउते को ले करके बुलाई बैठक महाराष्ट्र और गुजरात के सीएम मौजूद

मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है। ताउते चक्रवात से अबतक कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव प्रभावित हैं

चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक शुरू हो गई है। कोरोना की वजह से यह बैठक वर्चुअल तरीके से की जा रही है और इसमें महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री मौजूद है।
ताउते चक्रवात की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में ताउते की स्थिति और इससे निपटने पर चर्चा की जाएगी।

और पढ़े  दिल्ली: दशहरा से बढ़ी ठंड, 24-25 अक्तूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से होगी बादलों की आवाजाही, बारिश की आशंका
  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…