गुजरात में बनी नई कैबिनेट : रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों की छुट्टी, भूपेंद्र सरकार के 24 विधायक बने मंत्री ।

Spread the love

गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।
राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। रूपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है।
कैबिनेट मंत्रियों के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने शपथ ली। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगा।

निमा आचार्य बनीं विधानसभा स्पीकर
गुजरात में गुरुवार को ही नई विधानसभा अध्यक्ष भी बनाई गई हैं। वहीं राजेंद्र त्रिवेदी ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर मंत्री पद की शपथ ली है।

गुजरात की नई कैबिनेट – मंत्रियों की पूरी सूची ।

1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
16. मुकेश पटेल
17. निमिषा बेन
18.अरविंद रैयाणी
19. कुबेर ढिंडोर
20. कीर्ति वाघेला
21. गजेंद्र सिंह परमार
22.राघव मकवाणा
23. विनोद मरोडिया
24.देवा भाई मालव

और पढ़े  हैवानियत- 'प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डाल आग लगाई', युवक ने पार कीं हदें

Spread the love
  • Related Posts

    जौलीग्रांट- हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

    Spread the love

    Spread the love   हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानो क्षेत्र में स्थित एक…


    Spread the love

    चमोली- पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय  पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जले

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *