कोविड जांच घपला : कुंभ मेला प्रशासन ने जांच के लिए बनाई चार सदस्यीय कमेटी।

Spread the love

महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट कराने में फर्जीबाड़े की आशंका पर कुंभ मेला प्रशासन ने भी आंतरिक जांच बैठा दी है। जांच के लिए नोडल अधिकारी समेत चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।

कोरोनाकाल में एक से 30 अप्रैल तक महाकुंभ आयोजन हुआ। देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार पहुंची। श्रद्धालुओं की कोरोना जांच का जिम्मा 11 निजी पैथोलॉजी लैबों को दिया गया था।

निजी पैथोलॉजी लैबों को आरटीपीसीआर और एंटीजन दोनों तरह की जांच करनी थी। श्रद्धालुओं की जांच जिले की सीमाओं से लेकर मेला क्षेत्र में हुई। अधिकृत निजी लैबों की ओर से जांच में गड़बड़ी के खुलासे से हड़कंप मचा है।

शासन के निर्देश पर डीएम सी. रविशंकर की ओर गठित सीडीओ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता वाली समिति जांच कर रही है। समिति में सीडीओ के अलावा मुख्य कोषाधिकारी नीतू और जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान को शामिल हैं।

कोविड जांच घोटाले में मेला प्रशासन पर अंगुलियां उठने लगी हैं। मेला अधिष्ठान ने भी अपनी तरफ से एक अलग जांच कमेटी बना दी है। कुंभ मेला अधिकारी (स्वास्थ्य) अर्जुन सिंह सेंगर ने कुंभ मेला क्षेत्र में अधिकृत की गई सभी लैैबों की जांच करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।

जिसका नोडल अधिकारी डॉ. एनके त्यागी को बनाया है। कमेटी में एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्या, लिपिक सुभाष चंद और फार्मासिस्ट प्रदीप पांडे को शामिल किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather- प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *