कैबिनेटमंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा आज पाबौं ब्लॉक के कोटली गांव में राठ विकास अभिकरण के अंतर्गत घसियारी किट वितरण किये गये।

Spread the love

प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वार पाबौं ब्लॉक के कोटली गांव में राठ विकास अभिकरण के अंतर्गत घसियारी किट वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों लाभार्थी महिलाओं को घसियारी किट प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत घास काटने एवं खेतों में काम करने वाली माता बहनों को यह किट दी जा रही है, जिसमें दो कुदाल, दो दरांति, एक टिफिन, एक वाटर बोतल, एक परांदा, एक रस्सी और इन सभी को रखने के लिए एक बैग शामिल है। यह किट राठ विकास अधिकरण के माध्यम से उन महिलाओं को दिए जा रहे हैं जिनके द्वारा इस किट के लिए आवेदन किया गया था। इसके साथ ही मा. मंत्री डॉ. रावत के द्वारा स्वरोजगार को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सहकारिता समूहों को पांच लाख के चैक भी वितरित किए।
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा पीठसैन में इस योजना का शुभारंभ किया गया था। मा. मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि घस्यारी किट के लिए अभी तक 14000 आवेदन आ चुके हैं राठ विकास अधिकरण का लक्ष्य है कि 25000 महिलाओं तक यह किट पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *