केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने किया चुनाव सभा को संबोधित |

आगामी खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज खकनार डोतहसील के ग्राम डोईफोडिया मैं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन के लिए भाजपा पार्टी द्वारा चुनाव सभा आयोजित की गई आपको बता दें कि खंडवा लोकसभा मैं 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है यह लोकसभा सीट पूर्व सांसद नंदकुमार चौहान के निधन के बाद खाली हो गई थी अब जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही दोनों पार्टियों का प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है जिसमें कि आज सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया द्वारा पूर्व की कमलनाथ सरकार पर जमकर बरसे और कमलनाथ सरकार वादा खिलाफी वाली सरकार है यह कांग्रेश पार्टी गरीबों की हितेषी सरकार नहीं है यह गरीबों का शोषण करने वाली सरकार है ज्योतिराज सिंधिया बोले जब जब मध्य प्रदेश की जनता का शोषण हुआ है तब तब सिंधिया परिवार ने इस मध्य प्रदेश की जनता का साथ दिया है इसलिए सरकार गिराई है और एक नई सरकार बना कर मध्य प्रदेश की जनता का साथ देकर विकास किया है इस दौरान इस सभा में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अशोक शर्मा नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

और पढ़े  विजय सरकार का बड़ा फैसला: डीए में तीन फीसदी की होगी बढ़ोतरी, 1800 NEET प्रदर्शनकारियों दर्ज केस होंगे वापस
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…