किडनी बिकाऊ है का पोस्टर लेकर घूम रहा युवक, सुधरे नहीं तो दे दूंगा जान..

Spread the love

बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर लगाकर किडनी बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पटना की सड़कों पर अपनी किडनी बेचने के लिए हाथों में पोस्टर लेकर घूम रहा है और किडनी ले लो..किडनी ले लो की आवाज लगा रहा है। युवक ने इसके लिए अपने ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया है।
युवक का आरोप है कि सुसराल वाले उसे पांच साल से उसकी पत्नी से मिलने नहीं दे रहे हैं, जिससे वह परेशान हो गया है। किडनी बेचने से जो पैसे मिलेंगे उसे ससुरालवालों को देकर अपनी पत्नी से मिलेगा। युवक ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर इससे भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देगा। पोस्टर लगाकर किडनी बेचने का देश में यह पहला मामला है। युवक पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि पत्नी से मिलने के लिए यह किडनी बिकाऊ है। पोस्टर पर लाल अक्षरों में लिखा है ब्लैकमेलर सास-ससुर, पत्नी एवं साला की वजह से किडनी बिकाऊ है।


Spread the love
और पढ़े  Gold-Silver- चांदी की कीमतों में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *