काम की खबर : अब डाकिया आपकी गाड़ी का भी बीमा कराएगा, इस तरहा मिलेगी सुविधा ।

अगर डाकिया आपसे वाहन का बीमा कराने के लिए कहे तो चौंकिएगा मत। चिट्ठी पत्री और नकदी के साथ अब डाकिये दोपहिया और चार पहिया वाहनों के इंश्योरेंस करते नजर आएंगे। इससे अब आपको वाहन का बीमा कराने के लिए भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए डाक विभाग ने दो कंपनियों के साथ करार किया है। डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रहा है। अब डाकिया आपको नकदी पहुंचाने के साथ ही घर बैठे ही इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान करेंगे।
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह सरकारी और प्राइवेट कंपनी के ऑफिसों के चक्कर काटे। डाक विभाग ने लोगों को राहत देते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को डाकघर में ही इंश्योरेंस की सुविधाएं देने की शुरुआत की है।

इसके तहत अब लोग डाकखाने में ही अपनी बाइक, कार और अन्य जनरल इंश्योरेंस करा सकते हैं। डाक विभाग ने टाटा और बजाज कंपनी के साथ करार किया है। दोनों कंपनियों खाताधारक को निर्धारित समय पर क्लेम भी दिलाएंगी।

जहां इस योजना से डाक विभाग की आय में वृद्धि होगी, वहीं लोगों को इधर-उधर चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। खाताधारकों का इंश्योरेंस करने के लिए डाकियों को स्मार्ट फोन दे दिए गए हैं। डाकिये इसी फोन से इंश्योरेंस कर रहे हैं। योजना शुरू होते ही हरिद्वार में दो लोगों ने पिछले दो दिनों में अपने वाहनों का इंश्योरेंस भी करवा लिया है।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…