इस गांव में विलेज वॉलिंटियर्स का किया गया गठन

आज ग्राम बकुलिया मोटहल्दू के अंतर्गत एक बैठक की गई जिसमें सर्व सम्मति से विलेज वॉलिंटियर्स फोर्स के गठन किया गया , जिसमें ग्रामवासियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने तथा टेंटिकल वायर (सोलर फेंसिंग) के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी गई।
गठित टीम में 10 ग्रामवासियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा मानव वन्यजीव संघर्ष तथा टैंटिकल वायर के रखरखाव से संबंधित पूर्ण जानकारी और जिम्मेदारी दी गई । बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस संबंध में अपने अपने विचार रखे गए।
बैठक में ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी,जीवन राठौर, वन दरोगा ललित मोहन जोशी, गुलाब सिंह खाती, शिरोमणि चौबे, रोहित मिश्रा, भजन सिंह, बलवंत सिंह, जगदीश भट्ट, गंगा प्रसाद भट्ट, प्रकाश सिंह नगरकोटी, त्रिलोक सिंह, प्रवीण सिंह पपोला, गोकुलानन्द भट्ट, भास्कर मिश्रा, गगन जोशी, गोपाल तिवारी,खीमानंद चौबे, भूपाल सिंह, नरेश जोशी, सोबन सिंह, दीपक सिंह, शेखर काण्डपाल, मोहन चंद शर्मा उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी, वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का मौका, आयोग ने जारी किया विज्ञापन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…