करवा चौथ 2021 लाइव -फीका पड़ा करवा चौथ,दिल्ली NCR में भारी बारिश, करवा चौथ के चांद का दीदार देखिए कब निकलेगा चांद ।

Spread the love

हिंदू पंचांग के अनुसार आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम के 08 बजकर 07 मिनट पर है। Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: लगभग एक घंटे बाद देश के कई हिस्सों में करवा चौथ का चांद आकाश में नजर आने लगेगा। हालांकि कुछ जगहों पर मौसम की खराबी के चलते चांद के दर्शन देर में होंगे।

लगभग एक घंटे बाद देश के कई हिस्सों में करवा चौथ का चांद आकाश में नजर आने लगेगा। हालांकि कुछ जगहों पर मौसम की खराबी के चलते चांद के दर्शन देर में होंगे।

करवा माता की पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत तभी पूरा होता है जब चांद के दर्शन हो। ऐसे में चांद के निकलने पर चंद्रदेव की पूजा और अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। अंत में अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

ऐसे में अब से बस थोड़ी देर बाद आसमान में निकलेगा करवाचौथ का चांद। करवा माता की पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत तभी पूरा होता है जब चांद के दर्शन हो। ऐसे में चांद के निकलने पर चंद्रदेव की पूजा और अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। अंत में अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

1- दिल्ली:                              08 बजकर 08 मिनट
2-नोएडा:                               08 बजकर 07 मिनट
3- मुंबई:                                08 बजकर 47 मिनट
4- लखनऊ:                            07 बजकर 56 मिनट
5- पटना:                                07 बजकर 42 मिनट
———————————————————————-
6-पानीपत:                              08 बजकर 11 मिनट
7-अलीगढ़:                              08 बजकर 06 मिनट
8-आगरा:                                08 बजकर 07 मिनट
9- मथुरा:                                 08 बजकर 08 मिनट
10- कोलकाता:                         07 बजकर 36 मिनट
————————————————————————–
11- देहरादून:                            08 बजकर 03 मिनट
12: बरेली:                                07 बजकर 59 मिनट
13- गोरखपुर:                            07 बजकर 47 मिनट
14- कानपुर:                              08 बजकर 39 मिनट
15- प्रयागराज:                           07 बजकर 56 मिनट
—————————————————————————–
16- जयपुर:                               08 बजकर 05 मिनट
17-इंदौर:                                  08 बजकर 26 मिनट
18- जयपुर                                08 बजकर 06 मिनट
19- भोपाल                                08 बजकर 19 मिनट
20- चंडीगढ़                               08 बजकर 04 मिनट

और पढ़े  पीएम मोदी- योग को जन आंदोलन बनाने का आह्वान,वैश्विक संकल्प बने 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ

ऐसी स्थितियां कई जगहों पर आती हैं जब मौसम खराब होने के वजह से चांद के दर्शन नहीं हो पाता है। तब पंचांग में दिए गए चंद्रोदय के टाइम पर आप चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके मन में चंद्रदेव का नाम लेते हुए अर्घ्य दे सकती हैं। ऐसे करने पर आपका व्रत अधूरा नहीं रहता और किसी भी तरह का कोई दोष भी नहीं लगता है।
आज करवा चौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम के 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम के 07 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

जानिए करवा चौथ पर दीपक और छलनी का महत्व
Aaj Karwa Chauth Per Chand Kis Time Per Niklega: करवा चौथ पर अगर सबसे किसी का महत्व होता है तो वह चांद के दर्शन करना , करवा माता की पूजा और छलनी से रात के समय चांद को देखने के बाद अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी आयु और मंगलकामना की जाती है। इसके अलावा दीपक का भी विशेष महत्व होता है।

शास्त्रों के अनुसार अग्नि पृथ्वी पर सूर्य का बदला हुआ रूप है। मान्यता है कि अग्निदेव को  साक्षी मानकर उसकी मौजूदगी में की गई पूजा अवश्य सफल होती है। प्रकाश ज्ञान का प्रतीक भी है, ‘ईश्वर’ प्रकाश और ज्ञान-रूप में ही हर जगह व्याप्त हैं। ज्ञान प्राप्त होने से अज्ञान रुपी मनोविकार दूर होते हैं, जीवन के कष्ट मिटते  हैं। दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है, एवं पूजा में ध्यान केंद्रित होता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। 

और पढ़े  2025 Yoga Day: भारत में योग दिवस पर बने वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ गुजरात और आंध्र प्रदेश का नाम

इसके अलावा कुछ महिलाएं छलनी में दीपक रखकर चांद को देखती हैं और फिर पति का चेहरा देखती हैं। इसकी वजह करवा चौथ में सुनाई जानेवाली वीरवती की कथा से जुड़ा हुआ है। बहन वीरवती को भूखा देख उसके भाइयों ने चांद निकलने से पहले एक पेड़ की आड़ में छलनी में दीप रखकर चांद बनाया और बहन का व्रत खुलवाया।


Spread the love
  • Related Posts

    टकराव: रूस ने खुलकर किया ईरान का समर्थन,पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद

    Spread the love

    Spread the love     इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान…


    Spread the love

    जीप काउंसलिंग: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए जारी हुआ काउंसलिंग शेड्यूल, चेक करें डिटेल

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (UBTER) ने जीप 2025 (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन पॉलिटेक्निक) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!