टकराव: रूस ने खुलकर किया ईरान का समर्थन,पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद

Spread the love

 

 

स्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने सोमवार को ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच सोमवार रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान को किस तरह की मदद चाहिए, यह फैसला तेहरान को करना है। पेसकोव ने कहा कि हमने ईरान को मध्यस्थता की पेशकश की है। यह हमारी तरफ से एक ठोस मदद है। ईरान को जो भी जरूरत होगी, हम उसके अनुसार मदद करने को तैयार हैं।

 

तनाव के बीच रूस ने साफ किया अपना पक्ष
रूस ने ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर भी अपना पक्ष साफ किया है। पेसकोव ने कहा कि रूस का यह रुख भी ईरान के लिए समर्थन का एक अहम तरीका है। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष दुनिया के सामने रखा है। यह भी ईरान के प्रति हमारे समर्थन का संकेत है। पेसकोव ने यह भी बताया कि हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में ईरान का मुद्दा कई बार उठा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप की हाल की बातचीत में ईरान का जिक्र कई बार हुआ है।

पुतिन ने की अमेरिकी हमलों की निंदा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के दौरान इन हमलों को बेवजह बताया। पुतिन ने कहा कि आप ऐसे समय रूस आए हैं जब आपके देश और पूरे क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। उन्होंने अमेरिकी हमलों को गलत ठहराते हुए कहा कि रूस ईरानी जनता की हर संभवमदद करने की कोशिश कर रहा है।

और पढ़े  ED का एक्शन: 2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले में करोड़ों की संपत्ति जब्त, 182 बैंक खाते हुए फ्रीज

 

 

पुतिन ने ईरानी लोगों की मदद का किया वादा
पुतिन ने आगे कहा कि हम ईरानी लोगों की मदद के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरानी विदेश मंत्री के साथ यह मुलाकात मौजूदा हालात पर गंभीर चर्चा का मौका देगी और दोनों देश मिलकर समाधान का रास्ता निकाल सकते हैं। बता दें कि, पुतिन का यह बयान उस समय आया है जब इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुआ तनाव आज वैश्विक खतरा बनने के कगार पर है। कारण है कि रविवार को अमेरिका ने भी ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। जिसके चलते पूरे पश्चिम एशिया में अशांति का माहौल है।


Spread the love
  • Related Posts

    सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

    Spread the love

    Spread the love12 अगस्त 2026 साल  का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा…


    Spread the love

    तमिलनाडु के CM का मंच पर दिखा बदला रूप- बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे…


    Spread the love