कन्नौज : ऑल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र।

आज दिनांक 22-06-2021 दिन मंगलवार गुरसहागज जिला (कन्नौज) आॅल इंडिया रेलवे शू शाइन वर्कर्स यूनियन राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम और राष्ट्रीय सलाहकार डाँ एस. एन चौहान जी से विचार विमर्श करने के बाद हमने मुख्यमंत्री,राज्यमंत्री,राज्य अनुसूचित जाति जन जाति आयोग को पत्र लिखा और उन्होने कहा यूनियन से जुडे गरीब कामगारों, ईट भट्टा मजदूरों को 15 वर्षों से हक दिलाने का तन मन धन से काम करती आ रही है एवं इसके साथ साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में 15 वर्षों से काम कर रही है. भारत रत्न परमपूज्य डाॅ भीम राव अम्बेडकर, महात्मा बुद्ध, संत रविदास, छत्रपति शाहू जी महाराज, ज्योतिराव फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज इन महापुरुषों की विचारधारा संपूर्ण भारत में रेलवे प्लेटफार्म पर काम करने वाले शू शाइन कामगारों तक पहुँचाने का काम यूनियन ने किया है और उन्होने बताया कि श्रमिक संघ अधिनियम 1926 के अनुसार श्रमिक संगठन बनाया गया है. यूनियन के सदस्य सभी प्लेटफार्मों पर जुता पाॅलिस, फुटपाथ पर बूट पॉलिश एवं ईंट भट्टा मजदूर अपने दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. कोरोना महामारी के चलते यूनियन के सभी सदस्य आर्थिक संकट से गुजर रहे एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने में आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री जी यूनियन को अपने निधि फंड से अनुदान देकर सहयोग प्रदान करें एवं सभी सदस्यों को रेलवे प्लेटफार्म पर रोजगार दिलवाने का कष्ट करें,ऐसा उन्होने पत्र मे लिखा है।

और पढ़े  फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…