ओलंपिक 2021 : ‘यहूदी नरसंहार’ का मजाक उड़ाया था, उद्घाटन समारोह के निर्देशक बर्खास्त

Spread the love

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले इसके निर्देशक केंतारो कोबायाशी को बर्खास्त कर दिया। दरअसल, केंतारो को इसलिए पद से हटा दिया गया क्योंकि उन्होंने एक बार अपने कॉमेडी शो में होलोकास्ट नाजियों द्वारा यहूदियों के नरसंहार को लेकर मजाक किया था। इस बात की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने दी। उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला कि केंतारो ने अपने शो में होलोकास्ट का उल्लेख मजाक के संदर्भ में किया था।’ उन्होंने कहा, ‘उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले हुई इस असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।’ बता दें कि केंतारो ने 1998 में एक कॉमेडी शो में होलोकास्ट को लेकर मजाक किया था।
कोरोना महामारी के कारण एक साल तक टले टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है। इससे एक सप्ताह पहले एक संगीतकार की भी छुट्टी हो गई थी, जिसने अतीत में अपने सहयोगियों को प्रताड़ित करने के बारे में एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कुछ बातें कही थीं। इस संगीतकार ने उद्घाटन समारोह के एक हिस्से का संगीत तैयार किया था। इसी साल मार्च के महीने में टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने देश की मशहूर कलाकार नाओमी वतानाबे के खिलाफ आपत्तिजानक टिप्पणी की थी। इससे पहले फरवरी में आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी ने एक महिलाओं के खिलाफ अभद्रजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि महिलाएं बैठक में ज्यादा बातें करती हैं। उनके इस बयान के बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

और पढ़े  H1B वीजा नियमों में बदलाव, अब वेतन से तय होगा अमेरिका में नौकरी का मौका, कैसे मिलेगी प्राथमिकता?

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *