आखिर मान गए अमरिंदर : कल सिद्धू की ताजपोशी में होंगे शामिल, पर पहले पिलाएंगे विधायकों-मंत्रियों को चाय

Spread the love

पंजाब कांग्रेस का विवाद निपटने की पहली उम्मीद जगने लगी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार सुबह 10 बजे पंजाब भवन में चाय पर आमंत्रित किया है। इसके बाद वे सभी नई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्थापना समारोह में हिस्सा लेंगे। पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी।  चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा समारोह का न्योता लेकर सिसवां गए। इसके बाद सीएम के मीडिया सलाहकार का बयान आया है कि कैप्टन पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। कैप्टन सरकार के चार कैबिनेट मंत्री इस ताजपोशी को यादगार बनाने के लिए समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं। सिद्धू अपने चार कार्यकारी प्रधानों के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में की जा रही हैं। रंधावा के साथ तीन और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और रजिया सुल्ताना भी मदद कर रहे हैं। नए भवन में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनके चार कार्यकारी प्रधान संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सिद्धू को नए भवन में एक नंबर कमरा आवंटित किया गया है। जबकि अन्य कार्यकारी प्रधानों के बैठने के लिए अलग अलग कमरों की व्यवस्था की जा रही है।

कैप्टन हमारे लिए पिता तुल्य
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे लिए पिता तुल्य हैं। वह भी जाएंगे। अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर 2022 में पंजाब में सरकार बनाएंगे।

और पढ़े  पाकिस्तान के हवाई हमलों से अफगानिस्तान में 13 लोगों की मौत, 11 बच्चे भी शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर, जानिए क्यों आम आदमी की जेब पर पड़ रहा बोझ

    Spread the love

    Spread the loveखाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर मई महीने में 3.93% पर पहुंच गई है। महंगाई में तेजी के बावजूद…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल: ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव से पहले कथित सांप्रदायिक बयान देने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में धरना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *