ओमिक्रॉन बना खतरा : अब विदेशियों को देना होगा यात्रा से पहले 14 दिन की डिटेल और आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट ।

Spread the love

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। विदेश से आने वाले यात्रियों को पहली दिसंबर से यात्रा शुरू करने के पहले एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। इसके अलावा पिछले 14 दिन का यात्रा विवरण भी बताना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार देर शाम ये दिशा-निर्देश जारी किए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, खतरे वाले देशों (जहां ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं) से आने वालों की देश में उतरते ही कोरोना जांच कराई जाएगी और नतीजे आने तक उन्हें हवाई अड्डे पर ही रोका जाएगा।
अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें सात दिनों तक घर पर या जहां भी ठहरे हों, वहां क्वारंटीन रहना होगा और आठवें दिन दोबारा जांच करानी होगी। इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आई तो अगले सात दिन खुद पर निगरानी रखनी होगी। 

वहीं, खतरे की सूची के अलावा अन्य देशों से आने वालों को हवाई अड्डे से निकले की अनुमति तो होगी, लेकिन उन्हें अगले 14 दिनों तक खुद की निगरानी करनी होगी और किसी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत इसकी सूचना सरकार को देनी होगी।

इन देशों से आने वाली उड़ानों के 5 फीसदी यात्रियों की हवाई अड्डे पर उतरते ही कोरोना जांच कराई जाएगी। इनमें से पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  असम- CM हिमंत सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट की बात फर्जी, विदेश राज्यमंत्री बोले- सभी आरोप गलत
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *