वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की एक और नई पहल लाॅक डाउन का उल्लघंन किया तो घूमना होगा पुलिस मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया की नई पहल के अन्तर्गत जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों को मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में बैठाकर सम्बन्धित थाना लाया जायेगा। जिसका शुभांरभ आज दिनांक 12-05-2021 को डाॅ0 श्री जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व श्री मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा मोबाइल क्वारंटाइन वैन -कर्फ्यू एक्सप्रेस को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा लाॅक डाउन/जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों के विरूद्व निम्न कार्यवाही की जायेगी।

1- मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में जनता कर्फ्यू /लाॅक डाउन का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक रूप से घूमते हुये पाये जाने पर उन्हें तत्काल मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस में बैठा कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित थाने लाया जायेगा।
2- किसी भी व्यक्ति के द्वारा यदि जनता कर्फ्यू का उल्लघंन किया जाता है तो मोबाइल क्वारंटाइन वैन-कर्फ्यू एक्सप्रेस के द्वारा उक्त व्यक्ति को संबंधित थाने लाकर थाना पुलिस द्वारा उसकी काउसिंलिग की जायेगी तथा बन्द पत्र भरवाकर उसके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
3- मोबाइल क्वारंटाइन वैन -कर्फ्यू एक्सप्रेस के द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव करने हेतु जनता को लगातार जागरूक किया जायेगा।
4- यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पुनः जनता कर्फ्यू व कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन किया जाता हैै तो उसके विरूद्व धारा 188 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…