ऋषिकेश : गंगा की लहरों से मौज मस्ती करना पड़ा भारी, मुंबई से घूमने आए पांच दोस्त 3 को बहा ले गई गंगा ।

Spread the love

मुंबई से तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी।

बुधवार को गंगा तट पर नहा रहे पांच दोस्त निशा गोस्वामी, करण मिश्रा, मेलरॉय डांटे, अपूर्वा और मुधश्री गंगा तट पर जमकर अठखेलियां कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस मौज मस्ती में उनके तीन दोस्त उनसे बिछड़ जाएंगे।

इस दौरान मेल रॉय, अपूर्वा और मधुश्री गंगा की गहराई को जाने बगेर आगे की ओर निकल गए और वे तीनों गंगा की तेज बहाव में ओझल हो गए। तीन दोस्तों को खोने के गम में अन्य दो दोस्त सदमे में हैं। 

बता दें कि तपोवन चौकी अंतर्गत पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि दो युवतियां और एक युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। थाना पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। पूछताछ के बाद पता चला कि मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरारोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66, पांच लोगों की टीम बीते एक अगस्त को तीर्थनगरी घूमने आए थे।
तपोवन में वे गंगा व्यू होटल में रुके हुए थे। बुधवार को वे लोग गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए निकले। इसके लिए वे लोग होटल गंगा व्यू से नदी की तरफ वाले गेट से जंप लगा कर नदी किनारे पहुंचे।
दो लोग गंगा किनारे नहाने लगे। लेकिन इनमें से मेलरॉय डांटे,अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे आगे निकल गए। उसमें अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में उनके दो अन्य साथी भी नदी के तेज बहाव में बह गए। दरअसल, इन दिनों गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न राज्यों से पर्यटक योगनगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। यहां वे जान खतरे में डालकर गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर तेज बहाव में मौज मस्ती करने लगते हैं। उनकी यही गलती उनकी जान पर भारी पड़ रही है।

और पढ़े  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा- आज रहेगा रुट डायवर्जन, रात 9  बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *