उत्तर प्रदेश : 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन के बाद होगा टीकाकरण, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

Spread the love

45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण करके कोरोना टीकाकरण की सुविधा को स्वास्थ्य विभाग ने बंद कर दिया है। सोमवार से 45 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दी जाएगी।
वॉक इन माध्यम से ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था को सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी कर दिए। टीके की दूसरी डोज का कार्य पहले की तरह ही चलेगा।
अभी तक 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को टीकाकरण केंद्र पर जाकर सीधे पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की सुविधा दी गई थी। गत एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के टीकाकरण में पंजीकरण के बाद टाइम स्लॉट दिया जा रहा है। 

लाभार्थियों की संख्या बढ़ने से टीकाकरण में दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा को बंद कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री को दिया रामकथा का निमंत्रण
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *