यूपी में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में योगी सरकार ने कामयाबी हासिल कर ली है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 93 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश के 38 जिले पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। ये कोरोना को नियंत्रित करने में योगी मॉडल की बड़ी सफलता है। प्रदेश सरकार ने ‘थ्री टी’ टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट की नीति अपनाई थी। प्रदेश के 38 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है जबकि 35 जिलों में सिंगल डिजिट में संक्रमित मिले। वहीं, सिर्फ दो जिलों में लगभग 15 मरीज हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2,032 एक्टिव कोरोना मामले हैं, जबकि 1,432 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार 130 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।








