उत्तर प्रदेश- अलीगढ़ जहरीली शराब का कहर : 42 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे, जिला अधिकारी ने 22 मौत की पुष्टि की

Spread the love

यूपी अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार से अब तक 42 शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचे हैं। हालांकि डीएम ने दोपहर दो बजे तक शराब से सिर्फ 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिनके रात 2 बजे तक पोस्टमार्टम हुए थे। शासन 25 से ज्यादा की पुष्टि करने से कतरा रहा है। बाकी की पुष्टि शाम तक होने की उम्मीद है। आईबी व अन्य एजेंसियों ने पोस्टमार्टम केंद्र पर डेरा डा रखा है। पल पल की रिपोर्ट शासन को दी जा रही है।

बता दें कि शनिवार को थाना पिसावा इलाके के गांव शादीपुर में एक महिला समेत पांच लोगों की और थाना टप्पल के गांव मादक और कस्बा जट्टारी में चार लोगों की मौत हो गई। लोधा के करसुआ बॉटलिंग प्लांट के बाहर एक ट्रक चालक भी मृत पाया गया है। 

थाना टप्पल व पिसावा के करीब चार लोग गंभीर हैं, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल व अलीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि लापरवाही के आरोप में सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव और सिपाही रामराज राना को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है।

और पढ़े  101 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बुद्धम शरणम् गच्छामि की गूंज, आशीर्वाद देने जुटा पूरा समाज

Spread the love
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *